अंगूठियां देखने आए ‘ग्राहक’, पलक झपकते ही सोने की ट्रे लेकर फरार

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

महाराष्ट्र के नासिक में ज्वेलरी शॉप से चोरी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दो संदिग्ध ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचे और अंगूठियां देखने के बहाने सोने की 12 अंगूठियों से भरी ट्रे लेकर फरार हो गए।

घटना 9 नवंबर को जत्रा होटल इलाके में स्थित आर्य ज्वेलर्स की बताई जा रही है। दुकानदार दोनों को अंगूठियां दिखा रहा था, तभी मौका मिलते ही उन्होंने करीब 2.5 तोले यानी लगभग 25 ग्राम सोने की अंगूठियों से भरी ट्रे उठाई और भाग निकले।

कर्मचारियों ने दोनों का पीछा किया, लेकिन दुकान के बाहर खड़ी गाड़ी में बैठकर वे फरार हो गए। चोरी की पूरी वारदात CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »