नेपाल: माइक्रोबस 300 मीटर गहरी खाई में गिरने से 14 लोगों की मौत, 6 घायल
नेपाल के मकवानपुर जिले में छठ पर्व मनाकर काठमांडू से अपने घर सर्लाही लौट रहे लोगों से भरी एक माइक्रोबस भीषण हादसे का शिकार हो गई।
गुरुवार सुबह करीब 5:45 बजे, भीमफेदी-कुलेखानी-काठमांडू सड़क पर माइक्रोबस अनियंत्रित होकर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे में ड्राइवर समेत 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए हेटौड़ा के स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के बाद इलाके में मातम पसरा है। दुर्घटना की वजह वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरना बताई जा रही है।
