बेलगावी में घर के अंदर रेफ्रिजरेटर फटने से भीषण आग, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

0
45093fde-4ff2-45e4-aaf5-3c0fe5c5c358

कर्नाटक के बेलगावी के चवत गली में सोमवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, घर के अंदर रेफ्रिजरेटर फटने के बाद आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

आग इतनी तेजी से फैली कि घर में मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

मृतकों की पहचान 65 वर्षीय गजानन धामोने, 21 वर्षीय रोशन धामोने, 45 वर्षीय शारदा धामोने और 50 वर्षीय भारती धामोने के रूप में हुई है।

वहीं 28 वर्षीय प्रिया धामोने और 25 वर्षीय गंगा धामोने गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज जारी है।

गणेशोत्सव के दिन हुए इस हादसे से पूरा धामोने परिवार सदमे में है। बताया जा रहा है कि परिवार मजदूरी करके अपना पालन-पोषण करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »