17 सितंबर से शुरू होने वाली FLC प्रक्रिया को लेकर जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक
17 सितम्बर 2026 से प्रारम्भ हो ही एफएलसी प्रक्रिया को लेकर जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने की राजनीतिक दलों के पदाधिकारी/ प्रभारियों के साथ बैठक
एफएलसी की प्रक्रिया पूरी पारदर्शी, राजनैतिक दलों के प्रतिनिध/प्रभारी उपस्थित रहकर देखें प्रक्रिया, डाउट होने पर लें जानकारी-जिलाधिकारी
प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे राजपत्रित अवकाशों रविवार सहित संचालित होगी एफएलसी प्रक्रिया
उन्नाव। आज जिलाधिकारी घनश्याम मीणा जी की अध्यक्षता में जिला निर्वाचन कार्यालय में 17 सितंबर 2026 से प्रारंभ हो रहे भारत निर्वाचन आयोग के एफ एलसी( प्रथम स्तरीय जांच) कार्यक्रम को लेकर राजनीतिक दलों के पदाधिकारी/ प्रभारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर जिला अधिकारी ने एफएलसी कार्यक्रम के संबंध में सभी राजनीति दलों के पदाधिकारियों को बिंदुवार जानकारी हासिल करते हुए कहा कि एफएलसी की प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जाएगी आप सब उपस्थित रहकर पूरी प्रक्रिया को देख सकते हैं और किसी भी बिंदु पर डाउट होने पर जानकारी ले सकते हैं। कहा कि यह भारत निर्वाचन आयोग का एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है इसमें आप लोग अपना समय निकालकर प्रतिभाग अवश्य करें। कहा की प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक राजपत्रित अवकाशों रविवार सहित कार्य संचालित रहेगा। यह संपूर्ण कार्य निर्माण कर्ता फर्म भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड के 12 अधिकृत तकनीकी इंजीनियर द्वारा संपन्न किया जाएगा। बताया कि जनपद के कुल 2651 मतदेय स्थलों के सापेक्ष भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 145 परसेंट के मानक पर 3844 बीयू 3844 सी यू 3844 वीवीपैट में एफएलसी का कार्य किया जाना है। कहा की जनपद के राष्ट्रीय एवं राज्य राजनीतिक दलों के अधिकृत प्रतिनिधियों की प्रतिदिन उपस्थिति अनिवार्य है। आगमन एवं प्रस्थान का अंकन उपस्थित पंजीकरण में नियमित रूप से दर्ज किया जाएगा। यदि किसी दल के प्रतिनिधि लगातार तीन दिन का अनुपस्थित रहते हैं तो संबंधित दल को कार्यकाल कार्यालय द्वारा औपचारिक लिखित अनुस्मारक प्रेषित किया जाएगा। बताया एफएलसी परिसर में प्रवेश केवल जिला प्रशासन द्वारा जारी अधिकृत फोटो पहचान पत्र प्रवेश पास प्रस्तुत करने पर ही अनुमन्य होगा। बताया यह कार्य लगभग 20 से 22 दिन तक चलेगा। कहा की राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष मशीनों के कैबिनेटस खोलकर आंतरिक कॉम्पोनेंट्स एवं पीसीबी की मूल भौतिक स्थिति प्रदर्शित की जाएगी तथा भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड इंजीनियर द्वारा निर्धारित प्रारूप पर प्रमाण पत्र निर्गत किया जाएगा। बताया प्रारंभिक स्तर पर सभी 16 कैंडीडेट्स बटनों पर छह छह मत डालकर सीयू के डिस्प्ले परिणाम और बीवी पेट पर्चियों का शतप्रतिशत मिलान सुनिश्चित किया जाएगा। राजनीतिक दलों के द्वारा स्वैच्छा से चुनी गई 5% मशीनों पर विस्तृत मॉक पोल कराया जाएगा। एक परसेंट मशीनों पर 1200 वोट का माक पोल 2% मशीनों पर 1000 वोट का मॉक पोल 2% मशीनों पर 500 वोट का माक पोल कर प्रतिनिधि स्वयं भी मतदान कर परिणाम सत्यापित कर सकते हैं। मॉक पोल से निकली सभी बीवी पर्चियों को दैनिक आधार पर प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पेपर श्रेडर मशीन द्वारा तत्काल नष्ट किया जाएगा। बताया कि संपूर्ण एफएलसी हाल एवं भंडारण कक्ष में 24 घंटे सीसीटीवी तथा भारत निर्वाचन आयोग व मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को लाइव वेबकास्टिंग से अच्छादित रहेगा। एफएलसी हाल के भीतर मोबाइल फोन कैमरा पेन ड्राइव स्मार्ट वॉच अथवा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
इस अवर पर जिला अधिकारी ने प्रत्येक विधानसभा के स्ट्रांग का भी निरीक्षण किया और आवश्यक बिंदुओं पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व जी से प्राप्त किया। इस अवसर अतरिक्त उपजिलाधिकारी श्री अजेंद्र जी सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी , श्री दिनेश गुप्ता भारतीय जनता पार्टी छोटेलाल भारतीय समाजवादी पार्टी प्रदीप कुमार आम आदमी पार्टी अमरेश कुमार वर्मा अपना दल अजय गौतम कांग्रेस पार्टी सहित अन्य संबंधित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि प्रभारी मौजूद रहे।
