नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में लगी भीषण आग

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

ग्रेटर नोएडा- नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को नोएडा से आगरा जा रही एक स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया और बस धू-धू कर जलकर खाक हो गई।
गनीमत रही कि समय रहते सभी यात्रियों को बस से सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। हादसे में किसी भी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। फिलहाल आग लगने की वजह सामने नहीं आई है।
यह घटना ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »