तेलंगाना में दर्दनाक हादसा, कार पलटने से 1 की मौत
Oplus_16908288
करीमनगर, तेलंगाना: तेज रफ्तार के बीच एक टाटा टियागो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे का खौफनाक मंजर CCTV कैमरे में कैद हो गया।
इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। वहीं, एक अन्य शख्स को मामूली चोटें आई हैं।फिलहाल मृतक की पहचान और दुर्घटना के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
