चेन्नई के OMR रोड पर अचानक धंसी सड़क, सिंकहोल में गिरी कार

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

चेन्नई के व्यस्त OMR रोड (आईटी कॉरिडोर) पर गुरुवार को अचानक सड़क का एक हिस्सा धंस गया, जिससे देखते ही देखते एक बड़ा सिंकहोल बन गया। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक कार गड्ढे की चपेट में आकर पलट गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि कार सवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और किसी जनहानि की सूचना नहीं है।

बताया जा रहा है कि हादसे वाली जगह के आसपास चेन्नई मेट्रो फेज-2 का निर्माण कार्य चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट कर राहत और बचाव का काम शुरू कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »