किश्तवाड़ में लापता 2 SPO के गोलियों से छलनी शव बरामद, हथियार गायब

0
IMG_20261112_112449_173

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के दुर्गम दच्छन इलाके में लापता हुए दो विशेष पुलिस अधिकारियों (SPO) के गोलियों से छलनी शव बरामद हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों के हथियार अभी नहीं मिले हैं।

दोनों जवान बुधवार को कियार गांव स्थित अपने कैंप से धरना-मरवाह में सेना की चौकी के लिए निकले थे, लेकिन तय स्थान पर नहीं पहुंचे। इसके बाद उनके मोबाइल फोन भी बंद हो गए।

स्थानीय लोगों ने इलाके में फायरिंग की आवाज सुनी थी। सूचना के बाद पुलिस और सेना की राष्ट्रीय राइफल्स ने संयुक्त रूप से दुर्गम पहाड़ी और घने जंगलों वाले इलाकों में बड़ा तलाशी अभियान शुरू किया।

लापता SPO की पहचान बाबी चंद और रशपाल कुमार के रूप में हुई है। दोनों स्थानीय पुलिस के विशेष अभियान समूह (SOG) में तैनात थे।

सुरक्षा बलों ने इलाके में अभियान तेज कर दिया है। घटना के पीछे की परिस्थितियों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »