केदारनाथ धाम के कपाट हुए बंद, अब 6 महीने ऊखीमठ में होंगे बाबा केदार के दर्शन
उत्तराखंड। 11 नवंबर 2026 को सुबह 8:30 बजे पूरे विधि-विधान और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।
कपाट बंद होने के बाद बाबा केदारनाथ की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर, ऊखीमठ के लिए रवाना हो गई।
अब अगले 6 महीनों तक बाबा केदार की पूजा-अर्चना और दर्शन ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में होंगे।
बाबा केदार के जयकारों से गूंजा धाम, अब शीतकालीन प्रवास में होंगे दर्शन।
हर हर महादेव!

