कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल; एक की हालत गंभीर

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर आतंकियों ने फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल पर सवार हमलावरों ने जवानों को निशाना बनाया और गोलीबारी के बाद मौके से फरार हो गए।

CRPF जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। हमले के बाद इलाके में काउंटर ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है और Quick Reaction Teams (QRTs) को भी मौके पर भेजा गया है।

हमले में 3 CRPF जवान घायल हुए हैं। तीनों को इलाज के लिए अनंतनाग के सरकारी मेडिकल कॉलेज (GMC) ले जाया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सुरक्षाबल इलाके में हमलावरों की तलाश कर रहे हैं और ऑपरेशन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »