राम की नगरी से सीता की नगरी तक दौड़ी पहली सीधी ट्रेन
Oplus_16908288
अयोध्या से जनकपुर धाम तक सीधी ट्रेन शुरू, राम-सीता की नगरी अब सीधे जुड़ी
भारत और नेपाल के बीच नई रेल कड़ी की शुरुआत हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह ने सरयू-कमला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई।
यह ट्रेन अयोध्या धाम/अयोध्या कैंट से नेपाल के जनकपुर धाम तक करीब 604 किलोमीटर का सफर लगभग 19 घंटे में पूरा करेगी। यात्रियों को बीच में ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं होगी।
28 नवंबर 2026 से नियमित साप्ताहिक सेवा शुरू होगी। यह ट्रेन अयोध्या और जनकपुर—भगवान श्रीराम और माता सीता से जुड़े दोनों प्रमुख धार्मिक स्थलों—के बीच सीधा संपर्क मजबूत करेगी।
राम की नगरी से सीता की नगरी तक अब सीधा रेल सफर।
