वर्दी में पहुंचे पिता के साथी, बेटी को दिया आशीर्वाद

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

अलवर के हरसौली गांव में एक सैनिक की बेटी की शादी का नजारा हर किसी की आंखें नम कर गया। पिता के दुनिया में न होने के बावजूद उनकी बेटी को विदा करने के लिए सिर्फ रिश्तेदार ही नहीं, बल्कि उनके साथ देश की सेवा करने वाले 16 जाट रेजिमेंट के अधिकारी और जवान भी पहुंचे।

वर्दी में पहुंचे जवानों ने बेटी को आशीर्वाद दिया और परिवार के साथ खड़े होकर यह एहसास कराया कि सैनिक भले ही दुनिया में न हो, लेकिन उसके साथी परिवार का साथ कभी नहीं छोड़ते।

सैनिकों ने विवाह के लिए ₹1 लाख 61 हजार की आर्थिक सहायता भी दी। जवानों का यह अपनापन देखकर शादी समारोह में भावुक पल देखने को मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »