सैलून में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

0
IMG_20261127_204139

प्रयागराज के अल्लापुर में गुरुवार शाम बदमाशों ने सैलून के अंदर घुसकर एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 30 वर्षीय अरविंद भारतीय के रूप में हुई है, जो साजिश मेहतार हत्याकांड का गवाह बताया जा रहा है।बताया जा रहा है कि अरविंद सैलून में सेविंग करा रहे थे, तभी हथियारबंद बदमाश अंदर घुस आए। एक बदमाश ने सैलून संचालक के सिर पर तमंचा तान दिया, जबकि दूसरे ने अरविंद पर गोलियां चला दीं।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में वारदात को रेकी के बाद सुनियोजित तरीके से अंजाम देने की बात सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों के साथ अन्य बाइक सवार भी मौजूद थे।

घटना के बाद पुलिस ने कई जगह दबिश दी और संदिग्धों से पूछताछ की। CCTV फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान और तलाश की जा रही है।डीसीपी सिटी सागर जैन ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »