आसमान में दिखा अद्भुत नज़ारा, सूर्यकिरण और सारंग टीम ने जीता दिल
Oplus_16908288
महाराष्ट्र के पुणे में भारतीय वायुसेना ने सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम और सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम का शानदार हवाई प्रदर्शन किया।
27 नवंबर को पुणे के लोहगांव एयर फोर्स स्टेशन पर हुए इस एयर शो में आसमान रोमांचक हवाई करतबों से भर गया। सूर्यकिरण टीम के नौ हॉक विमानों ने एक साथ कई शानदार फॉर्मेशन बनाकर दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
विमानों और हेलीकॉप्टरों के हैरतअंगेज करतबों ने पूरे माहौल को रोमांच से भर दिया।
