उन्नाव में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत 346 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया

आज दिनांक 13.03.2023 को जनपद उन्नाव में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत 346 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया जिसमें विधानसभा सदर में 11, विधानसभा भगवंत नगर में 48, विधानसभा पुरवा में 61, विधानसभा मोहान में 39 एवं विधानसभा बांगरमऊ में 66 विधान सभा सफीपुर में जोड़ों 121 का विवाह संपन्न हुआ। विधानसभा सदर क्षेत्र में माननीय विधायक श्री पंकज गुप्ता जी, माननीय सांसद जी, जिलाधिकारी महोदय, , पुलिस अधीक्षक महोदय मुख्य विकास अधिकारी, उपजिलाधिकारी, उन्नाव, जिला समाज कल्याण अधिकारी , विधानसभा पुरवा में माननीय विधायक एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति,, बांगरमऊ में माननीय विधायक श्री श्रीकांत कटियार जी द्वारा नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान किया गया।