उन्नाव : बैंकों के ऋण वसूली मामलों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन
माननीय उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, उन्नाव के निर्देशों के अनुपालन में दिनांक-17.03.2023 एवं दिनांक-18.03.2023 को प्री-लिटीगेशन स्तर पर बैंकों के ऋण वसूली मामलों के निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है| प्रभारी सचिव महोदय द्वारा जनसामान्य से यह आवाहन किया गया कि बैंक ऋण से सम्बन्धित अपने मामलों को विशेष लोक अदालत में आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कराकर सस्ता, सुलभ न्यायिक प्रक्रिया का लाभ उठाये।
