यूपी: 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी में दुग्ध से कृषि सेक्टर का बड़ा योगदान

0
659bda07a9906-cm-yogi-said-up-dairy-sector-and-agriculture-sector-support-in-1-trillion-dollar-economy-081830518-16x9

यूपी- लखनऊ के योजना भवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को एक ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी को लेकर नियोजन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में नियोजन विभाग के प्रतिनिधियों ने प्रदेश के आर्थिक परिवेश की वर्तमान स्थिति और संभावित भावी परिणाम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर सीएम योगी ने निर्देश देते हुए कहा कि विगत साढ़े 6 वर्षों के नियोजित प्रयासों से उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था आज सार्वकालिक सर्वश्रेष्ठ स्थिति में है। 2021-22 में प्रदेश की कुल जीडीपी 16.45 लाख करोड़ थी जो आज 2022-23 में 22.58 लाख करोड़ से अधिक हो गई है। राष्ट्रीय आय में उत्तर प्रदेश 9.2% का योगदान कर रहा है। उत्तर प्रदेश आज देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में देश के विकास का ग्रोथ इंजन बन रहा है। उन्होंने कहा कि इस सेक्टर को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

सीएम योगी ने कहा कि हमारी नीयत साफ, लक्ष्य स्पष्ट, सही नीति, सटीक क्रियान्वयन से पूरा होगा $1 ट्रिलियन का लक्ष्य। उन्होंने कहा कि फसल विविधीकरण एवं बेहतर सप्लाई चेन मैनेजमेंट और बेहतर करने की आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुग्ध उत्पादन में राज्य पुनः शीर्ष स्थान पर है। वार्षिक प्रगति दर 12.80% के साथ अंडा उत्पादन में सर्वाधिक प्रगति करने वाला तीसरा राज्य है. यह प्रगति संतोषजनक परिणाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »