अयोध्या: श्री राम के आगमन पर हुई श्रद्धालुओं की आंखें नम

0
ayathhaya-nayaja_1705937521

अयोध्या- रामभक्तों में हर किसी के लिए यह एक बेहद सुखद पल था। राम भक्तों में धूमधाम से इस स्वर्णिम अवसर को मनाया। कई लोगों की भावात्मक तस्वीरें भी सामने आईं हैं। ऐसे एक महिला की भावुक तस्वीर भी सामने आई है। जिसकी आंखों में आंसू हैं, लेकिन चेहर पर खुशी झलक रही है। भगवान राम मंदिर हर उस शख्स को भावुक करने वाला पल था, जिसने लंबे समय से मंदिर निर्माण की प्रतीक्षा की थी। ऐसे में वहां पहुंचे रामभक्तों ने जी भरकर राम मंदिर को निहारा। एलईडी स्क्रीन पर भगवान का पहला दर्शन किया। आरती करते कई श्रद्धालुओं की आंखें भर आईं। इस पल को देखकर लोग भावुक हो रहे थे। लोगों में उत्सव का माहौल रहा। शहर के सभी मंदिरों में भव्य आयोजन हुआ। शहर की छोटी बड़ी सभी संस्थाओं ने भव्य आयोजन किया। जगह जगह लंगर का आयोजन हुआ। लोग हाथों में भगवा ध्वज लिए रहे। मंदिरों को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया। शाम होते ही शहर के लोगों ने अपने-अपने घरों के बाहर दीये जलाए। लोगों के घरों में लगी इलेक्ट्रॉनिक झालरें और दीयों से दिवाली-सा उत्सव रहा। वहीं, लोगों ने दीप जलाकर रामलला का स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »