UP: ई रिक्शा चालक ने फांसी लगाकर दे दी जान
यूपी के जिला चित्रकूट में ई रिक्शा चालक फूलचंद जायसवाल ने फांसी लगाकर जान दे दी। कल यातायात विभाग की PTO पूजा त्रिपाठी ने फूलचंद का ईरिक्शा पकड़कर थाने में जमा करवा दिया था। आरोप है कि रिक्शा छोड़ने के नाम पर 50 हजार मांगे गए थे,इससे फूलचंद बेहद तनाव में था।
