अयोध्या: कल सीएम योगी आदित्यनाथ का दौरा, रामलला के करेंगे दर्शन

अयोध्या– सुबह 9:30 बजे हेलीकॉप्टर से रामकथा पार्क पहुंचेंगे सीएम। 9:40 बजे हनुमानगढ़ी में करेंगे दर्शन-पूजन। 10:05 बजे राम जन्मभूमि में दर्शन और पूजन करेंगे। 10:15 – 10:45 बजे महाराजा पैलेस राज सदन में रहेंगे। 10:55 बजे मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के कार्यक्रम में शामिल। संयुक्त क्रेडिट कैंप प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे। 11:45 बजे आयुक्त कार्यालय में करेंगे समीक्षा बैठक। 1:25 बजे लधानी ग्रुप ऑफ कंपनीज के कार्यक्रम में होंगे शामिल। 2:00 बजे महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।