सरकार की मंशा के अनुरूप होंगे सभी जरूरी कार्य: मंडलायुक्त

0

लखनऊ मंडल के नवनियुक्त मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने आज अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद विजय विश्वास पंत मंडलायुक्त ने बताया की जो भी प्राथमिकताएं होंगी उनको पूरी जिम्मेदारी और वरीयता के साथ में पूरा किया जाएगा। मंडलायुक्त ने पदभार ग्रहण करने के बाद कार्यालय का भ्रमण किया तमाम महत्वपूर्ण कार्यों वाली डेस्क पर जाकर अपने अधीनस्थ कर्मचारियों से विभाग के समीक्षा के साथ में कार्यालय की सभी डेस्क का निरीक्षण किया।

मंडलायुक्त ने बताया कि प्रदेश सरकार की मनसा के अनुरूप जो भी जरूरी कार्य हैं वह समय के साथ किए जाएंगे इसके साथ ही शहर में यातायात की समस्या को लेकर मंडल आयुक्त ने कहा निराकरण के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »