लखनऊ — विधानसभा सत्र से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन

0
IMG-20251219-WA0008

विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को संबोधित करते हुए सत्र की रूपरेखा और प्रमुख मुद्दों पर अपनी बात रखी। मुख्यमंत्री ने बताया कि विधानसभा सत्र 24 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान वंदे मातरम् से जुड़े विषयों पर भी चर्चा होगी और चर्चा सकारात्मक व सही दिशा में होनी चाहिए।

मुख्यमंत्री योगी ने स्पष्ट किया कि SIR (विशेष परिस्थितियों) की वजह से इस बार विधानसभा सत्र की अवधि कम रखी गई है, लेकिन इसके बावजूद सरकार जनता के मुद्दों पर गंभीरता से चर्चा करेगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कोडीन कफ सिरप की तस्करी के मामले पर भी कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोडीन कफ सिरप की अवैध तस्करी की शिकायतें मिलने के बाद सख्त कार्रवाई की गई है और इस मामले में कई गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने आरोप लगाते हुए कहा कि माफिया के संबंध समाजवादी पार्टी से रहे हैं और हर माफिया के तार सपा से जुड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में किन लोगों तक पैसा पहुंचा है, यह सब जांच में सामने आएगा।

मुख्यमंत्री ने दो टूक शब्दों में कहा कि जांच को अपना काम करने दिया जाए, सच्चाई सामने आएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »