यूपी में शीतलहर को देखते हुए 1 जनवरी तक सभी स्कूल बंद, सीएम योगी ने दिए निर्देश

0
IMG-20251228-WA0013

उत्तर प्रदेश में पड़ रही भीषण शीतलहर को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा निर्णय लिया है। सीएम के निर्देश पर प्रदेशभर में नर्सरी से लेकर इंटरमीडिएट तक सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों को 1 जनवरी तक बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं।शीतलहर के चलते 29 दिसंबर से 1 जनवरी तक सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी लखनऊ विशाख जी ने राजधानी लखनऊ के सभी विद्यालयों के लिए संबंधित आदेश जारी कर दिए हैं।प्रशासन ने विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों और छात्रों से आदेशों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »