नववर्ष पर भक्तों से अपील: 29 दिसंबर से 5 जनवरी तक वृंदावन यात्रा टालें
भक्तों, ठाकुर श्री बांके बिहारी जी महाराज के दर्शन की अभिलाषा हम सबकी है, लेकिन नववर्ष पर भारी भीड़ के कारण होने वाली परेशानियों को देखते हुए बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन ने एक विनम्र निवेदन किया है। साथ ही प्रशासन का भी आप सभी से अनुरोध है कि 29 दिसंबर से 5 जनवरी 2026 के बीच अपनी वृंदावनधाम की यात्रा को टालने का प्रयास करें।
