KGMU में आरोपी डॉक्टर रमीज की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा
किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में आरोपी डॉक्टर रमीज की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा देखने को मिला। बीजेपी नेता अभिजात मिश्र की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।
इस दौरान महिला आयोग की उपाध्यक्ष अर्पणा यादव भी मौके पर मौजूद रहीं। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी डॉक्टर की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की और प्रशासन पर कार्रवाई में देरी का आरोप लगाया।
हंगामे के चलते कुछ समय के लिए परिसर में तनाव का माहौल बना रहा, हालांकि प्रशासन एवं पुलिस की मौजूदगी में स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।
