उन्नाव में 3 फरवरी को लगेगा दिव्यांगजनों के लिए मोबाइल कोर्ट

0
new-project-22_1621945728

उन्नाव– दिव्यांगजनों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण एवं उनके अधिकारों के संरक्षण के उद्देश्य से जनपद उन्नाव में मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया जा रहा है। यह मोबाइल कोर्ट माननीय न्यायालय राज्य आयुक्त दिव्यांगजन, उत्तर प्रदेश श्री हिमांशु शेखर झा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार, उन्नाव में दिनांक 03 फरवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे से सायंकाल 04:00 बजे तक आयोजित होगी।
इस संबंध में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी एवं प्रभारी दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी उन्नाव श्रीमती ज्योति त्रिवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मोबाइल कोर्ट विशेष रूप से जनपद के सुदूरवर्ती, पिछड़े एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत दिव्यांगजनों की शिकायतों एवं समस्याओं के निस्तारण हेतु आयोजित की जा रही है।
मोबाइल कोर्ट के माध्यम से दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम-2016 की मूल भावना के अनुरूप दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं एवं सुविधाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। साथ ही समाज में उनके साथ होने वाले भेदभाव को समाप्त कर उन्हें पूर्ण एवं प्रभावी सहभागिता दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान दिव्यांगजनों की शिकायतों एवं समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित निस्तारण किया जाएगा।
अतः जनपद के समस्त दिव्यांगजनों से अपील की जाती है कि वे अपने अधिकारों की सुरक्षा एवं संरक्षण तथा अपनी शिकायतों/समस्याओं के निस्तारण हेतु निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान पर प्रार्थना पत्र सहित उपस्थित होकर मोबाइल कोर्ट का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »