उन्नाव: थाना असोहा पुलिस ने दुष्कर्म के अभियुक्त को किया गिरफ्तार

0
IMG-20260202-WA0000

उन्नाव– वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना असोहा पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस द्वारा दुष्कर्म के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 13 दिसंबर 2024 को वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना असोहा में मु0अ0सं0 258/2024 धारा 137(2)/87 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमा शिवकुमार उर्फ लल्ला पुत्र लल्लू निवासी ग्राम मौलवीखेड़ा तथा विमला पत्नी सुकेश निवासी ग्राम सेमरी, थाना असोहा, जनपद उन्नाव के विरुद्ध दर्ज किया गया था।
मामले की विवेचना के दौरान प्रकाश में आए अभियुक्त अरुण कुमार पुत्र जरवन निवासी ग्राम मौलवीखेड़ा, थाना हसनगंज, जनपद उन्नाव को दिनांक 02 फरवरी 2026 को थाना असोहा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
विवेचनाक्रम में मुकदमा उपरोक्त में साक्ष्यों के आधार पर धारा 64(1)/142 बीएनएस एवं धारा 3/4 पोक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »