आगामी 1 सप्ताह में तापमान में 10°C तक बढ़ोतरी की संभावना

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

प्रदेश में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वांचल के कुछ जिलों में आज दिनभर बादल छाए रहने के साथ हल्की वर्षा दर्ज की गई। इसके चलते अधिकतम तापमान में लगभग 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिली।
हालांकि, प्रदेश के अन्य हिस्सों में इस मौसम तंत्र का प्रभाव धीरे-धीरे समाप्त हो रहा है। मौसम साफ होते ही तापमान में तेजी से बढ़ोतरी शुरू हो गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में अधिकतम तापमान में लगभग 7°C तक की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि मध्यवर्ती जिलों में यह बढ़ोतरी 2 से 4°C के बीच रही। इसके बावजूद प्रदेश भर में अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से नीचे बना हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार, 22 मार्च से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव पूरी तरह समाप्त हो जाएगा। इसके बाद आगामी 5 से 6 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 7 से 10°C तक की क्रमिक और व्यापक बढ़ोतरी होने की संभावना है।
वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने, वातावरण में नमी की अधिकता और वायुमंडलीय स्थिरता के कारण सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्की धुंध देखी जा सकती है, जो सूर्योदय के साथ ही समाप्त हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »