रेलवे का बड़ा कदम: टिकट कालाबाजारी पर सख्ती
इंडियन रेलवेज ने टिकटों की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए रिफंड नियमों में बड़ा बदलाव किया है।
अब यात्रियों को टिकट कैंसिल कराने पर पहले की तरह पूरा पैसा वापस नहीं मिलेगा, बल्कि रद्द करने के समय के अनुसार रिफंड में कटौती की जाएगी।
नए नियमों के मुताबिक, यदि कोई यात्री ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान समय से 8 घंटे पहले टिकट रद्द करता है, तो उसे किसी भी प्रकार का रिफंड नहीं मिलेगा।
रेलवे का यह कदम टिकटों की ब्लैक मार्केटिंग को रोकने और वास्तविक यात्रियों को सुविधा देने के उद्देश्य से उठाया गया।
