पीएम मोदी ने हरदोई में गंगा एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन, यात्रा समय होगा आधा
Oplus_16908288
उत्तर प्रदेश के हरदोई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 594 किलोमीटर लंबे एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। करीब ₹36,230 करोड़ की लागत से तैयार इस एक्सप्रेसवे से मेरठ और प्रयागराज के बीच यात्रा का समय 10–12 घंटे से घटकर लगभग 6 घंटे होने की उम्मीद है।
इस मौके पर प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश के लोकतंत्र की मजबूती का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि आज लोकतंत्र के उत्सव का अहम दिन है और पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण का मतदान जारी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि मिल रही खबरों के अनुसार बंगाल में भारी मतदान हो रहा है और लोग बड़ी संख्या में घरों से निकलकर वोट डाल रहे हैं। लंबी कतारों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 6–7 दशकों में जो माहौल नहीं देखा गया, वैसा निर्भीक वातावरण इस बार मतदान में दिखाई दे रहा है, जहां लोग बिना डर के अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने बंगाल की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह देश के संविधान और मजबूत होते लोकतंत्र का प्रतीक है कि लोग अपने अधिकार के प्रति सजग हैं और बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा ले रहे हैं।
