यूपी में पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी, मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बयान
उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्षों, ब्लॉक प्रमुखों और ग्राम प्रधानों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने संकेत दिए हैं कि उनके कार्यकाल को बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है।
मंत्री ने कहा कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड की तर्ज पर पदेन पदाधिकारियों को प्रशासक बनाकर उनका कार्यकाल बढ़ाने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। साथ ही इस प्रस्ताव को लागू कराने की कोशिश भी की जाएगी।
इस बयान के बाद प्रदेश के पंचायत प्रतिनिधियों में उम्मीद जगी है कि जल्द ही इस संबंध में कोई सकारात्मक निर्णय लिया जा सकता है।
