सीएम योगी ने 500 अभ्यर्थियों को बांटे नियुक्ति पत्र, युवाओं में दिखा उत्साह

0
PTI03-24-2025-000122A-0_1742824211282_1754836190808

लखनऊ– योगी आदित्यनाथ ने लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में सहकारी समितियां, पंचायत लेखा परीक्षा विभाग एवं स्थानीय निधि लेखा परीक्षा विभाग के लिए चयनित 500 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
इस अवसर पर प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए अभ्यर्थियों के चेहरों पर खुशी और गर्व साफ दिखाई दिया। अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष रही, जिसमें किसी प्रकार की सिफारिश या दबाव की आवश्यकता नहीं पड़ी।
लखनऊ की आयुषी त्रिपाठी ने इसे अपने जीवन का ऐतिहासिक क्षण बताया, वहीं शाहजहांपुर की सुनेहा मिश्रा ने कहा कि महिलाओं को मिल रहे बराबरी के अवसर प्रदेश में सशक्तीकरण का प्रतीक हैं।
अभ्यर्थियों ने बताया कि चयन प्रक्रिया सरल, सुगम और पारदर्शी रही, जिससे युवाओं का विश्वास बढ़ा है। उन्होंने मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति की सराहना करते हुए कहा कि इससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है और योग्य उम्मीदवारों को उनका अधिकार मिल रहा है।
कार्यक्रम में सुल्तानपुर, झांसी, आजमगढ़, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, अयोध्या समेत कई जिलों से आए अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र प्राप्त हुए। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी भी देखने को मिली, जो प्रदेश में बढ़ते महिला सशक्तीकरण का संकेत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »