यूपी में सपा की वापसी का दावा, ‘अयोध्या तक हरा दिया’— अखिलेश यादव का बड़ा बयान
Oplus_16908288
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर प्रदेश और केंद्र की राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की वापसी तय है और इसके असर से दिल्ली की सत्ता भी अपने आप बदल जाएगी।
अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी ने प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन किया है और “हमने यूपी भी हरा दिया और अयोध्या भी हरा दिया।” उनके इस बयान को राजनीतिक गलियारों में अहम माना जा रहा है।
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी दलों के “इलेक्शन माफिया” उनके कार्यकर्ताओं को निशाना बना सकते हैं। इसी को देखते हुए उन्होंने सतर्क रहने की बात कही और स्पष्ट किया कि पार्टी अपनी रणनीति सार्वजनिक नहीं करेगी।
सपा प्रमुख के इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। आने वाले समय में इस बयान के राजनीतिक मायनों और प्रभावों पर नजर बनी रहेगी।
