मौलाना का बयान: “मुसलमान न कभी झुका है, न कभी झुकेगा”
दिल्ली में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि देश में मस्जिदों, मदरसों और मकबरों को अवैध बताकर गिराया जा रहा है। उन्होंने कहा,
“मुसलमान न कभी झुका है और न कभी झुकेगा। इस्लाम को मिटाने वाले खुद मिट गए।”
उन्होंने “वंदे मातरम्” को राष्ट्रगान “जन गण मन” के समान दर्जा देने और उसे अनिवार्य किए जाने का भी विरोध किया। मौलाना मदनी ने कहा कि यह संविधान की मूल भावना और प्रस्तावना के खिलाफ है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार अपना फैसला वापस नहीं लेती, तो वे अदालत का रुख करेंगे।
