बाराबंकी में च्यूइंगम गले में फंसने से छात्रा बेहोश…

0
IMG-20260517-WA0008

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक निजी स्कूल की छात्रा की च्यूइंगम खाने के दौरान तबीयत बिगड़ गई। गले में च्यूइंगम चिपकने से उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी और वह बेहोश हो गई। घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, शहर के रामसेवक स्कूल में कक्षा 9वीं की छात्रा सोनाक्षी च्यूइंगम खा रही थी। इसी दौरान च्यूइंगम उसके गले में फंस गया, जिससे उसकी सांस लेने में परेशानी बढ़ गई। घबराहट के बीच छात्रा स्कूल परिसर में ही बेहोश होकर गिर पड़ी।
मौके पर मौजूद शिक्षिकाओं और अन्य छात्राओं ने तुरंत उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। साथ गई छात्राओं और शिक्षकों ने डॉक्टरों को बताया कि च्यूइंगम गले में फंसने की वजह से छात्रा की हालत बिगड़ी थी।
डॉक्टरों के अनुसार, च्यूइंगम गले से नीचे जाने के बाद छात्रा की हालत में सुधार हुआ। प्राथमिक उपचार के बाद हालत सामान्य होने पर छात्रा को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »