बागेश्वर धाम से लौट रहे परिवार की सड़क हादसे में मौत, ड्राइवर समेत तीन की गई जान

0
IMG-20260517-WA0009

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ड्राइवर समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा वैगनआर कार और ट्रक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में हुआ।
बताया जा रहा है कि सभी लोग बागेश्वर धाम में दर्शन करने के बाद वापस कानपुर लौट रहे थे। इसी दौरान हमीरपुर में उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।
जानकारी के अनुसार, कार में सवार परिवार के सदस्य कानपुर के नवाबगंज क्षेत्र में जागेश्वर मंदिर के पास रहने वाले थे, जबकि कार चला रहा ड्राइवर आयुष लखनऊ का निवासी था।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »