ग्वालियर में युवती की संदिग्ध मौत, परिवार ने दहेज प्रताड़ना का लगाया आरोप

0
IMG-20260520-WA0002

ग्वालियर की रहने वाली पलक रजक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना से परिवार में शोक और आक्रोश का माहौल है।
परिजनों के अनुसार, मौत से कुछ समय पहले पलक ने अपने घर फोन कर मदद की गुहार लगाई थी। परिवार का कहना है कि पलक ने कॉल पर कहा था,
“पापा मुझे बचा लो… ये लोग मुझे मार डालेंगे, मैं तीन दिन से भूखी हूं।”
परिवार का आरोप है कि शादी के बाद से ही पलक को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उनका कहना है कि फोन कॉल के करीब 20 से 30 मिनट बाद पलक की मौत की सूचना मिली।
घटना के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »