FSSAI का बड़ा एक्शन: Old Monk, Royal Challenge समेत कई शराब उत्पादों की बिक्री पर रोक
नई दिल्ली। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए Old Monk, Royal Challenge, Antiquity Blue, McDowell’s No. 1 Rum, Bagpiper Deluxe Whisky और कुछ अन्य शराब उत्पादों की बिक्री पर रोक लगा दी है। कार्रवाई प्रयोगशाला जांच में कृत्रिम (Artificial) और नेचर-आइडेंटिकल फ्लेवर के इस्तेमाल तथा खाद्य मानकों के उल्लंघन के आरोपों के बाद की गई है।
FSSAI के अनुसार, जांच में पाया गया कि कुछ उत्पादों में बाहरी कृत्रिम फ्लेवर का उपयोग कर प्राकृतिक परिपक्वता (Aging) से मिलने वाले स्वाद और सुगंध की नकल की गई। नियामक ने ऐसे उत्पादों को मानकों के अनुरूप नहीं माना और संबंधित उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं। फिलहाल संबंधित कंपनियों ने इस कार्रवाई को अदालत में चुनौती दी है।
