अलीगढ़ में विधायक के खिलाफ पोस्टर से सियासी हलचल, चुनावी वादों पर उठे सवाल
‘सत्ता चारण’ में मस्त, 9 साल से विधायक ‘लापता’!
चुनावी साल में जनता ने दिखाया विधायक को ‘आईना’
अलीगढ़ में लगे बीजेपी विधायक के खिलाफ पोस्टर, चुनावी वादों पर उठे तीखे सवाल।
अलीगढ़ के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के भमोला इलाके में लगे पोस्टर से स्थानीय राजनीति गरम। पोस्टर में क्षेत्रीय विधायक को ‘गुमशुदा’ बताते हुए लिखा गया है- ‘9 साल से लापता, चुनाव के समय नजर आते थे” चुनावी साल में जनता पूछ रही माननीय से सवाल
