बेटी के प्रेम संबंध का विरोध करना पड़ा भारी, पत्नी पर पति की हत्या का आरोप
Oplus_16908288
“जब समाज में किसी को ज्यादा दिन सताया जाएगा तो वह मशरूम का रूप धारण कर लेता है
एक और पति को पत्नी ने निपटाया
मथुरा – पति को बेहोश कर मूसली से सिर कुचला, स्कूटी पर लाश रखी, यमुना किनारे फूंक दी। पत्नी ने अपनी बेटी और बेटी के प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी है।
मथुरा में मनोज सोनी अपनी बेटी के अफेयर का विरोध कर रहे थे। 18 अप्रैल की रात घर में झगड़ा हुआ। पत्नी नैना ने दूध में नशा मिलाकर पिलाया। जैसे ही मनोज बेहोश हुए, लोहे की मूसली से सिर पर इतने वार किए कि जान निकल गई। फिर बेटी और उसके प्रेमी ने शव को कंबल में लपेटा, स्कूटी पर बीच में रखा और रात के अंधेरे में यमुना नदी के किनारे ले जाकर जला दिया।
नैना ने खुद पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दी, फिर वापस ले ली। जब शक हुआ तो फरार हो गई। अंत में मायके में पिता के सामने रो-रोकर सब कुछ कबूल कर लिया।
