अमेरिका में बड़ा हादसा! टैंकर से टकराकर यात्रियों से भरा क्रूज जहाज पलटा
अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में मिसिसिपी नदी पर एक विशाल टैंकर और यात्री क्रूज जहाज के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद American Heritage क्रूज जहाज एक तरफ झुककर पलट गया और आंशिक रूप से नदी में डूब गया।
हादसा 13 नवंबर 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे, Port of New Orleans के पास हुआ। बताया गया कि Atlantic Asphalt नाम का टैंकर, American Cruise Lines के American Heritage क्रूज जहाज से टकरा गया।
टक्कर के वक्त क्रूज जहाज डॉक पर खड़ा था और यात्रियों के उतरने की प्रक्रिया शुरू होने वाली थी। जहाज पर बड़ी संख्या में यात्री और क्रू मेंबर्स मौजूद थे।
हादसे के बाद अमेरिकी तटरक्षक बल और स्थानीय बचाव एजेंसियों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। 32 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन किसी की चोट गंभीर नहीं बताई गई है।
राहत की बात यह है कि किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है और सभी यात्रियों व क्रू मेंबर्स का पता लगा लिया गया है।
शुरुआती जानकारी में टैंकर के स्टीयरिंग सिस्टम में खराबी की आशंका जताई जा रही है, लेकिन हादसे का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। NTSB मामले की जांच कर रहा है।
