बुल्गारिया: कोहरे का कहर से 50 गाड़ियां आपस में भिड़ीं, 11 की मौत

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

बुल्गारिया में मंगलवार को घने कोहरे के बीच भीषण सड़क हादसा हो गया। पूर्वी बुल्गारिया में A1 हाईवे पर करीब 50 कारों और ट्रकों की टक्कर हो गई। हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत हुई है, जबकि करीब 50 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

यह हादसा राजधानी सोफिया को पूर्वी शहर बर्गास से जोड़ने वाले हाईवे पर हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि छह लेन पर गाड़ियां एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गईं। कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए, कुछ पलट गए और कुछ सड़क किनारे जा गिरे।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया। प्रधानमंत्री रुमेन रादेव ने हादसे को बड़ी त्रासदी बताया और घायलों को जल्द अस्पताल पहुंचाने के लिए विमान तैनात किए जाने की जानकारी दी।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त हाईवे पर घना कोहरा छाया हुआ था। दुर्घटना की पूरी वजह की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »