चीन में रोबोट्स ने मचाया धमाल! 151 रोबोट्स ने एक साथ किया डांस
Oplus_16908288
चीन के शेनझेन में 151 ह्यूमनॉइड रोबोट्स ने एक साथ ताल से ताल मिलाकर डांस किया और Guinness World Record अपने नाम कर लिया।
कतारों में खड़े इन रोबोट्स ने एक ही लय में शानदार डांस मूव्स किए। खास बात यह रही कि 151 रोबोट्स ने रिकॉर्ड चैलेंज सफलतापूर्वक पूरा किया, जबकि लक्ष्य 110 रोबोट्स का था।
इस प्रदर्शन में रोबोट्स की कोऑर्डिनेशन, मोशन कंट्रोल और AI तकनीक का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पर्यटक इस अनोखे नजारे को देखने के लिए जुटे।
यह आयोजन APEC सम्मेलन से पहले शेनझेन में आयोजित कार्यक्रमों का हिस्सा था, जहां चीन अपनी तेजी से विकसित हो रही रोबोटिक्स तकनीक का प्रदर्शन कर रहा है।
अब इंसानों के साथ-साथ रोबोट्स भी बना रहे हैं विश्व रिकॉर्ड!
