उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी 5 दिन घूम आया थाईलैंड, जेल में लगती रही हाजिरी

0
IMG-20261110-WA0014(1)

जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा कैदी 5 दिन के लिए थाईलैंड घूम आया

राजस्थान के जयपुर में 2018 के चर्चित दुष्यंत शर्मा हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहा दीक्षांत कामरा खुली जेल में रह रहा था,

दीक्षांत 9 से 13 अक्टूबर 2025 तक बिना अनुमति थाईलैंड घूम आया और किसी को भनक तक नहीं लगी,

सबसे हैरानी की बात यह है कि जेल का शिविर प्रभारी उसकी सुबह-शाम दोनों समय हाजिरी लगाता रहा,

इसका खुलासा एक गलती से हुआ ।।

एक अफीम की बरामदगी ने खोल दी थाईलैंड यात्रा की पोल!

3 नवंबर 2026 को पुलिस ने दीक्षांत कामरा को एक कार से 40 ग्राम अफीम के साथ पकड़ा। तलाशी के दौरान उसका पासपोर्ट मिला, जिसकी जांच में थाईलैंड जाने की बात सामने आई।

जांच में पता चला कि वह खुली जेल से बिना अनुमति विदेश घूम आया था और जेल का अधिकारी उसकी फर्जी हाजिरी लगाता रहा।

मामले में जेल प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए शिविर प्रभारी हापुराम को निलंबित कर दिया है और पूरे मामले की जांच चल रही है।

सोचिए, जिस व्यक्ति को उम्रकैद की सजा मिली हो, वह जेल से निकलकर विदेश घूम आए और जेल के रिकॉर्ड में उसकी हाजिरी भी लगती रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »