असम में बड़ा ट्रेन हादसा! कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस के इंजन समेत कई डिब्बे पटरी से उतरे

0
IMG_3ef57c4e-719c-4dbb-8081-f1c8ac028422

11 नवंबर 2026 की सुबह असम के डिगारू रेलवे स्टेशन के पास कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 13125) हादसे का शिकार हो गई।

सुबह करीब 6:54 बजे ट्रेन का इंजन और 5 से 7 डिब्बे पटरी से उतर गए। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) के मुताबिक, ट्रेन को दूसरी गाड़ी को रास्ता देने के लिए रोका जा रहा था, इसी दौरान लोको पायलट गति को नियंत्रित नहीं कर सके और हादसा हो गया।

राहत की बात यह है कि हादसे में किसी यात्री की मौत नहीं हुई। रेलवे के अनुसार सभी यात्री सुरक्षित हैं, हालांकि कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं।

राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुँच चुका है। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुँचाने के लिए वैकल्पिक ट्रेन की व्यवस्था भी की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »