गोरखपुर में ‘PDA रथ यात्रा’ के दौरान बड़ा हादसा, 14 वर्षीय छात्र की मौत

0
IMG_7113955d-d24d-4710-837c-778105d6e473

गोरखपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ‘PDA रथ यात्रा’ के दौरान बड़ा हादसा हो गया।

बताया जा रहा है कि जेसीबी (बुलडोजर) की चपेट में आने से 14 वर्षीय छात्र आर्यवर्धन सिंह की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मामले को लेकर अब प्रशासन की कार्रवाई और जांच पर नजर है।

घटना के बाद मृतक के पिता और स्थानीय भाजपा नेता ओंकार सिंह श्रीनेत का बयान सामने आया है। उन्होंने घटना को महज सड़क दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की मांग की है।

मामले को लेकर अब पुलिस जांच और आगे की कार्रवाई पर सबकी नजर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »