लखनऊ में वकीलों का जोरदार प्रदर्शन, बैरिकेडिंग तोड़कर विधानसभा की ओर बढ़े अधिवक्ता

0
eec6f12f-6fe0-4afa-9e30-8805e248168c

लखनऊ में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग को लेकर वकीलों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कैसरबाग न्यायालय से शुरू हुआ पैदल मार्च हजरतगंज तक पहुंचा, जहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए बैरिकेडिंग तोड़कर विधानसभा की ओर बढ़ने की कोशिश की। कुछ वकील बैरिकेडिंग पर भी चढ़ गए।

प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने भारी सुरक्षा व्यवस्था की थी और इलाके में सुरक्षा बल तैनात रहे।⚖️ अधिवक्ताओं की मांग है कि उनकी सुरक्षा से जुड़े कानून को लागू किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »