रायबरेली में पनीर के नाम पर बड़ा खेल, कपड़े चमकाने वाला केमिकल बरामद

0
Oplus_16908288

Oplus_16908288

उत्तर प्रदेश के रायबरेली में खाद्य सुरक्षा विभाग और FSSAI की टीम ने एक संदिग्ध पनीर निर्माण इकाई पर छापेमारी की। अधिकारियों के मुताबिक, यहां पनीर को सफेद और चमकदार बनाने के लिए ‘रानीपाल’/ऑप्टिकल व्हाइटनर जैसे केमिकल के इस्तेमाल की बात सामने आई है।

मौके से रिफाइंड पाम ऑयल, अन्य संदिग्ध सामग्री और तैयार पनीर बरामद किया गया। अधिकारियों ने पनीर और इस्तेमाल की जा रही सामग्री के नमूने जांच के लिए लैब भेजे हैं।

कार्रवाई के बाद मामले में FIR दर्ज की गई है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तैयार पनीर की सप्लाई आसपास के बाजारों में किए जाने की आशंका है।

लैब रिपोर्ट के बाद ही मिलावट की वास्तविक स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »