नासिक के रामकुंड में खुदाई के दौरान निकला प्राचीन शिव मंदिर
Oplus_16908288
महाराष्ट्र के नासिक रामकुंड-गोदाघाट क्षेत्र में ‘रामकाल पथ’ परियोजना के तहत चल रहे विकास कार्यों के दौरान जमीन के नीचे से प्राचीन शिवलिंग, नंदी की प्रतिमा और मंदिर के अवशेष मिले हैं।
दुतोंड्या मारुति मंदिर के पास सीढ़ियां हटाने और खुदाई के दौरान सामने आए इन अवशेषों ने पूरे इलाके के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को फिर चर्चा में ला दिया है।
शुरुआती अनुमानों में अवशेषों को काफी पुराना बताया जा रहा है, जबकि स्थानीय इतिहासकारों और श्रद्धालुओं ने पुरातत्व विशेषज्ञों से जांच और संरक्षण की मांग की है। 1917 के एक पुराने सिटी सर्वे नक्शे में भी इस क्षेत्र में कई प्राचीन मंदिरों का उल्लेख होने की बात सामने आई है।
अवशेष मिलने के बाद भारी मशीनों से काम रोककर सावधानीपूर्वक खुदाई और संरक्षण की मांग उठी है।
विकास के बीच सामने आया सदियों पुराना इतिहास… नासिक की धरती ने फिर खोला अपना राज!
