लखनऊ पुलिस में बड़ा फेरबदल! 56 इंस्पेक्टरों के तबादले
लखनऊ। यूपी पुलिस मुख्यालय ने लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात 56 निरीक्षकों (इंस्पेक्टरों) के तबादले का आदेश जारी किया है।
आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर किए गए इस फेरबदल के तहत कई इंस्पेक्टरों को वाराणसी, प्रयागराज, गाजियाबाद, कानपुर, गौतमबुद्धनगर समेत अन्य कमिश्नरेट और गैर-जनपदों में नई तैनाती दी गई है।
पुलिस मुख्यालय की ओर से 25 नवंबर को जारी आदेश के मुताबिक तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
